मुश्किल घड़ी में भारत ने रूस से खरीदा तेल, अब पुतिन ने दिया ये बड़ा ऑफर
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि रूस के बाजारों में चीन की कारें, उपकरण और हार्डवेयर को भारी तादाद में उतारने को लेकर भी बातचीत की जा रही है. चीन की मेजबानी में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन का गुरुवार को आगाज हो गया है. वर्चुअली तरीके से हो रहे 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा कि रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत का दौर जारी है. ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि रूस और ब्रिक्स देशों के कारोबारी समुदायों के बीच संपर्क काफी बढ़ा है. रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत जारी है. हालांकि, पुतिन ने ये नहीं स्पष्ट किया कि किन भारतीय स्टोर्स की चेन रूस में खुलेंगी. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रूस के बाजारों में चीन की कारें, उपकरण और हार्डवेयर को भारी तादाद में उतारने को लेकर बातचीत जारी है. इसके साथ ही ब्रिक्स के देशों में रूस की उपस्थिति बढ़ रही है. रूस, ब्रिक्स देशों का व्यापार 38 फीसदी बढ़ा उन्...